विकासनगर। सहसपुर विधानसभा के शाहपुर-कल्याणपुर में भद्रराज मंदिर मार्ग के पुनर्निमाण के लिए शनिवार को विधायक सहदेव पुंडीर ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया। उन्होंने बताया कि इस निर्माण कार्य में इंटरलॉकिंग टाइल्स का उपयोग किया जाएगा, जिससे मार्ग को और भी मजबूत और सुविधाजनक बनाया जाएगा। निर्माण कार्य राज्य योजना के तहत स्वीकृत किया गया है। इसकी कुल लागत लगभग 33.27 लाख होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान दयानंद जोशी, सुरेश उनियाल, रवि कश्यप, मातबर सिंह बिष्ट आदि क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

