देहरादून। भाजपा जिला देहरादून ग्रामीण में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल जी एवं जिला अध्यक्ष कृष्णा तोमर जी के दिशा निर्देश अनुसार शिवालिक ग्रामीण मण्डल महिला मोर्चो अध्यक्ष सुमन बासकंडी की अध्यक्षता में “टिफिन बैठक” एवं” वृक्षारोपण” और कमल मेहंदी कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष कृष्णा तोमर, ज़िला महामंत्री रीता केसी, उपाध्यक्ष कुसुमलता, जिला मंत्री कुसुम सकलानी उपस्थिति रहे।
टिफिन बैठक बहुत ही बढ़िया कार्यक्रम रहा। इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में एक दूसरे को खाना परोसते हुए अपनत्व का एहसास हुआ। आज के टिफिन में गढ़वाल का मुख्य भोजन गेथ और सोयाबीन की पूरी, मडवे की रोटी, हरा नमक, पहाड़ी राजमा ,लेकुडे का आचार, घर का घी, अरबी की सब्जी, झंगोरे की खीर, घर के बेसन के लड्डू मुख्य रुप से थे। कार्यक्रम में मण्डल की महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी जिन्होंने कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दी ।

