Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरप्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ छात्र, मेडिकल स्टोर संचालक सहित तीन गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ छात्र, मेडिकल स्टोर संचालक सहित तीन गिरफ्तार

विकासनगर। सेलाकुई पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के साथ एक नामी शिक्षण संस्थान के छात्र, मेडिकल स्टोर संचालक सहित तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 530 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए थे। आरोपी मेडिकल स्टोर से नशीले कैप्सूल खरीदते थे और अधिक दामों पर छात्रों और मजदूरों को सप्लाई करते थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट ने बाया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बताया कि सोमवार रात को चेकिंग के दौरान नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
जिनके कब्जे से 480 प्रतिबंधित नशे के कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान शादाब सिद्दीकी पुत्र इकरार अली, निवासी कुरिया खुर्द पुरनपुर, पीलीभीत हाल निवास सेलाकुई व मोहम्मद मोहिद पुत्र अहमद निवासी पूरनपुर जनपद पीलीभीत हाल निवास सेलाकुई के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी शादाब ने बताया कि वह देहरादून में एक प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान में अध्यनरत है। जहां पर बीएमआरआईटी कोर्स कर रहा है। मोहम्मद मोहिद उसी के गांव का रहने वाला है और सेलाकुई में मजदूरी करता है। दोनों एक ही कमरे में सेलाकुई में किराये पर रहते हैं। अपने खर्चों को पूरा करने के लिए वह वसीम जिसका जमनपुर में शान मेडिकल स्टोर के नाम से मेडिकल स्टोर है। वहां से प्रतिबंधित कैप्सूल खरीदते हैं। जिसके बाद ऊंचे दामों पर छात्रों तथा मजदूरों को बेच देते थे। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ भी एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मेडिकल संचालक वसीम पुत्र नजीर अहमद निवासी सभावाला को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से भी पचास प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments