Sunday, July 20, 2025
Homeउत्तराखंडऋषिकेशलोगों को साक्षर बनाने के लिए प्रयास करने वालों को किया सम्मानित

लोगों को साक्षर बनाने के लिए प्रयास करने वालों को किया सम्मानित

ऋषिकेश। विश्व साक्षरता दिवस पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को लोगों को साक्षर बनाने के लिये प्रयास करने वाले विभिन्न संस्थानों के संचालकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसी को साक्षर बनाना सबसे बड़े परोपकारों में से एक है। बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में विश्व साक्षरता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सेतु फाउंडेशन की संस्थापिका सरिता भट्ट, हरिपुरकलां के राजन बडोनी, गीतानगर के जयपाल त्यागी, मायाकुंड के अजयदास, ऋषिकेश के मुकेश अग्रवाल, वीपी भारद्वाज, रायवाला के आशु सैनी, अभिषेक पठोयी को शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सभी लोग विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से लोगों को साक्षर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि यूनेस्को ने वर्ष 1966 में अपने 14वें आम सम्मेलन के दौरान आधिकारिक तौर पर आठ सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के रूप में घोषित किया। इसके ठीक एक साल बाद, 8 सितंबर, 1967 को, दुनिया ने पहली बार इस खास दिन को मनाया, जिसने एक महत्वपूर्ण वैश्विक पालन की शुरुआत की। भारत में भी इसको लेकर कई प्रयास किए जा रहे हैं। सर्व शिक्षा अभियान इसका एक उदाहरण है। साक्षरत दिवस को मनाने का उद्देश्य है कि दुनियाभर में ज्यादा से ज्यादा लोग शिक्षा ग्रहण करें। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, उपाध्यक्ष पुनिता भंडारी, प्रधान सागर गिरी, शांति प्रसाद थपलियाल, जितेंद्र पाल, रवि सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments