उत्तरकाशी। नियमितिकरण सहित अन्य मांगो को लेकर लम्बे समय से आंदोनित उपनल कर्मचारी संगठन ने मांगें पूरी न होने पर आक्रोश व्यक्त किया है। आक्रोशित कर्मचारियों ने आगामी दस नवम्बर तक मांग पूरी न होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल करने का चेतावनी दी है। उपनल कर्मचारी संगठन उत्तरकाशी ने सोमवार को वर्चुअल बैठक की। इस मौके पर कर्मचारियें ने कहा कि गत 25 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने उपनल कर्मचारी को नियमित करने की घोषणा की थी। लेकिन घोषणा के सात माह बाद भी कोई कार्यवाही नही हो पाई। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि उपनल कर्मी 17 सालों से विभिन्न विभागों में प्रदेश भर के लगभग 22 हजार कर्मचारी निष्ठापूर्ण तरीके से कार्य कर रहे है। जो सरकार के उपेक्षित रवैये से कर्मचारियों का भविष्य अधर मे हैं। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और कहा कि यदि राज्य स्थापना दिवस तक उनकी मांगो पर सरकार विचार नहीं करती है तो 10 नवम्बर से अनिश्चित कालीन हड़ताल करने को बाध्य होंगे। जिस कारण कर्मचारी अब अनिश्चितकालीन हड़ताल को मजबूर हैं। वर्चुवल मीटिंग के दौरान समस्त विभाग के कर्मचारी सुदेश विद्वान, नरेन्द्र राणा, सतीश नौटियाल, नरेन्द्र प्रसाद, सुधीर रावत, लाल सिंह गुसाई लोग मिटिंग में जुड़े।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

