Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरहरबर्टपुर,सहसपुर और रुद्रपुर में आज से छह दिनों तक रहेगी बिजली कटौती

हरबर्टपुर,सहसपुर और रुद्रपुर में आज से छह दिनों तक रहेगी बिजली कटौती

विकासनगर। सोमवार को हरबर्टपुर, सहसपुर और रुद्रपुर क्षेत्र में सोमवार से छह दिन विद्युत आपूर्ति पांच घंटे बंद रहेगी। ऊर्जा निगम इन छह दिनों में इन क्षेत्रों में बिजली लाइनों में मरम्मत कार्य करेगा। ऊर्जा निगम ने सभी उपभोक्ताओं को इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है। ऊर्जा निगम के विद्युत वितरण खंड विकासनगर के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि आगामी दीपावली में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से रहे, इसके लिए लाइनों के मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। जिससे सोमवार से आगामी 12 अक्तूबर तक हरबर्टपुर क्षेत्र के टिमली, धर्मावाला, आदूवाला, कुंजा, कुल्हाल, शाहपुर, कल्याणपुर, फतेहपुर, जमनीपुर, तप्पड़, एटनबाग, लक्खनवाला, हरबर्टपुर बाजार, कोर्ट रोड, ढकरानी, पांवटा रोड, ढालीपुर, गुडरिच, मटोगी, हथियारी और कटापत्थर आदि क्षेत्रों और सहसपुर क्षेत्र के सहसपुर बाजार, ढाकी, शंकरपुर, कैंचीवाला, लक्ष्मीपुर, धूमनगर, रामसावाला, तिलवाड़ी, जगतपुर, सभावाला, तिपरपुर, माजरी, हसनपुर आदि इलाकों और रुद्रपुर क्षेत्र के रुद्रपुर, होरावाला, केदरावाला, बालूवाला, लांघा रोड औद्योगिक क्षेत्र, रेडापुर, खुशालपुर, घमोलो, छरबा, कोटड़ा कल्याणपुर, सोरना, डोबरी, बढवा और विनर एम्पायर फीडरों से जुड़े इलाकों में भी कटौती की जाएगी। बताया कि यह कटौती सुबह दस बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था करें। ताकि उन्हें कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। बताया कि यह कटौती छह दिन 12 अक्तूबर तक जारी रहेगी।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments