ऋषिकेश। जिला गंगा सुरक्षा समिति के संयोजक एवं प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने गुरुवार को वन्यजीव प्रभावित खदरी खड़कमाफ के खादर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वन्य जीवों की लगातार रिहायशी इलाके में आमद की जानकारी जुटाई। समिति के नामित सदस्य विनोद जुगलान ने प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून को बताया कि यह गांव गंगा तट का पहला उपजाऊ खादर क्षेत्र है। जहां खदरी के किसान कई पीढ़ियों से खेती करते आ रहे हैं, लेकिन राजाजी नेशनल पार्क सहित रिजर्व फारेस्ट निकट होने के कारण वन्यजीवों की आमद गांव में बढ़ गयी है। किसान वन्यजीवों द्वारा फसल नुकसान होने के कारण खेती से विमुख होने लगे हैं। यहां मात्र 40 से 50 मीटर लम्बी दूरी की सुरक्षा दीवार न होने से फसलों को भारी क्षति पहुंच रही है। प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश को सुरक्षा दीवार निर्माण का इस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन्यजीव प्रभावित क्षेत्र में किसानों एवं फसल सुरक्षा के ठोस प्रबन्ध किये जाएगें। कहा पौधों के संरक्षण के लिए स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया जाना चाहिए। डीएफओ ने संजय झील जैव विविधता पार्क में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। मौके पर वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश गम्भीर सिंह धमान्दा,उपराजिक अधिकारी चन्द्रशेखर भट्ट,वनबीट अधिकारी ईश्वर सिंह गुसाईं,वन आरक्षी सुभाष चन्द बहुगुणा,वनकर्मी मनोज कुमार, कमल सिंह राजपूत उपस्थित रहे।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on