विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने हरिद्वार नगर निगम घोटाले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। कहा कि अभी तक भी घपले के मास्टरमाडंड पकड़ में नहीं आया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेगी ने कहा कि सरकार में अच्छी दखल रखने वाले मास्टरमाइंड अधिकारी के निर्देश पर ही पीसीएस, आईएएस अधिकारियों ने घपले को अंजाम दिया है। कहा कि घोटाले की जांच आईएएस अधिकारी रणवीर सिंह चौहान द्वारा की जा चुकी है, जिसके परिणाम स्वरूप कुल मिलाकर 12 अधिकारियों को निलंबित, सेवा विस्तार समाप्त किया जा चुका है। कहा कि अब घोटाले में लिप्त इन अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हो जानी चाहिए लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है। कहा कि पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। वार्ता में विजयराम शर्मा व दिलबाग सिंह मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

