देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के युवा कलाकार लोक गायक हरू जोशी, नीरज चुफाल के साथ कॉमेडियन सौरभ सिंह एवं सिनेमा जगत से बिट्टू ममगांई, आशुतोष कुमार, देवेन्द्र सिंह खोलिया तथा गौरव राणा ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने युवा हुनर को आगे बढाने की प्रेरणा देते हुये कहा कि हमारे प्रदेश में कला और हुनर की भरमार है और हम कला और हुनर की कदर करते है, और हुनरमंद युवाओं को आगे बढाने में तत्पर रहते है। उन्होंने युवा कलाकार और लोकगायकों से आशा व्यक्त की कि उत्तराखण्ड के युवाकलाकार आने वाली पीढ़ी के लिये प्रेरणा का काम करेंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित उत्तराखण्ड सिनेमा जगत से संबंधित लोग उपस्थित रहे।
हमारे प्रदेश में कला और हुनर की भरमार है, हुनरमंद युवाओं को आगे बढाने में तत्पर रहते हैं : सीएम
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

