Sunday, June 29, 2025
Homeउत्तराखंडहरिद्वारव्यापारियों ने घाटों पर पौधारोपन किया

व्यापारियों ने घाटों पर पौधारोपन किया

हरिद्वार। रविवार को शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री विक्की तनेजा और गंगा सेवा दल के अध्यक्ष ओम प्रकाश विरमानी के नेतृत्व में संयुक्त तीन ने घाटों पर पौधों को लगाया। पौधों के संरक्षण पर जोर दिया गया। गंगा घाटों पर सेवा का कार्य 16 अप्रैल 2017 को शुरू हुआ था। छह वर्ष से संयुक्त टीम के सदस्य घाटों पर सफाई अभियान चला रहे है। घाटों की स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक भी करते है। रविवार को सफाई के बाद गंगा पूजन किया और देश में खुशहाली, उन्नति की कामना गंगा से की। सफाई अभियान के दौरान तरुण भाटिया, विनीत अरोड़ा, तुषार गाबा, आलोक अरोड़ा, सुमित अग्रवाल, अनिल शर्मा, मुकेश सैनी, दीपक शर्मा, डॉ. पवन सिंह, श्रीराम गुप्ता, संजय चौहान, बक्शी चौहान, सुशील विरमानी, लेखराज विरमानी, केवल बजाज, लोकेंद्र मलिक, रवि चोपड़ा मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments