ऋषिकेश। ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों के लिए सतत रूप से प्रतिबद्ध है। जिसके तहत सभी क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। यह बातें उन्होंने रविवार को छिद्दरवाला के चकजोगीवाला में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान क्षेत्र में विधायक निधि के जरिए हो रहे कार्यों के लिए विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को सम्मानित भी किया गया। विधायक ने क्षेत्र की आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के बुजुर्गों को माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर सिंह बेदवाल, ग्राम प्रधान साहब नगर भावना गुरुंग, ग्राम प्रधान जोगीवाला माफी शैलेंद्र रांगड़, पूर्व प्रधान शोबन सिंह कैंतूरा, पूर्व प्रधान भगवान सिंह मेहर, पूर्व क्षेत्र पंचायत बर्फ सिंह पोखरियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता राणा, पूर्व प्रधान बलविंदर सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शमा पंवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बिमला नैथानी, पूर्व उप प्रधान हुकम सिंह रांगड़, वैशाख सिंह कैंतूरा, टीकाराम व्यास, रोटरी क्लब अध्यक्ष बृजेश बिश्नोई, कैलाश रतूड़ी, रोशन कुड़ियाल, मनोज पैन्यूली, सुशीला नेगी, प्रवीण बिष्ट, कमलेश बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

