Saturday, June 28, 2025
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़पिथौरागढ़ में चार महिलाओं की निर्मम हत्या का राज हुआ दफन ,...

पिथौरागढ़ में चार महिलाओं की निर्मम हत्या का राज हुआ दफन , फरार हत्यारे ने की आत्महत्या

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के बुरसुम में पत्नी, बहन, भाभी, और ताई की हत्या  के आरोपी  संतोष राम का रामगंगा किनारे  पेड़ से  शव लटका मिला है। पत्नी, बहन, भाभी और एक बजुर्ग महिला की हत्या के बाद शहर में सनसनी फैल गई थी। किसी को भी यकीन नहीं हो पा रहा था, तो दूसरी ओर चार-चार महिलाओं की हत्या के बाद पुलिस भी दंग रह गई थी। चार महिलाओं की हत्या करने के बाद हत्यारोपी ने एक ओर  हैरान करने वाला उठाया है। चार महिलाओं की निर्मम हत्या करने के बाद हत्यारोपी ने आत्महत्या कर ली। सोमवार पुलिस की सर्च टीम को घटनास्थल से करीब चार किमी दूर शव मिला।  बता दें कि शुक्रवार को अपने परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद से संतोष राम फरार था। छोलिया टीम के प्रमुख रहे संतोष ने शुक्रवार तड़के 5बजे घर में सो रही अपनी ताई, भाभी, मायके आई बहन का गला धारदार हथियार से काटने के बाद अपनी पत्नी चंद्रकला की वहां से 75मीटर दूर पुराने मकान के कमरे में गला दबाकर हत्या कर दी थी। सर्च टीम को शुक्रवार रात उसका शव मिला था। पुलिस ड्रोन के साथ ही भारत नेपाल सीमा पर भी आरोपी की गिरफ़्तारी को जांच कर रही थी। आरोपी की तलाश को बुरसुम के आस पास के जंगल में चार दिन से 70से अधिक पुलिस कर्मी उसकी खोज कर रहे थे। शव मिल जाने के बाद सर्च टीम को राहत मिली है। बुरसुम के लोगों दहशत से सो तक नही पा रहे थे।उन्हें भी उसके आतंक से निजात मिली है।लेकिन हत्या के राज उसकी मौत के साथ हमेशा के लिए दफन हो गए हैं।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments