ऋषिकेश। जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विरोध में अठूरवाला संघर्ष समिति का धरना 14वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौजूदा सर्किल रेट के अनुसार मुआवज़ा देने की मांग दोहराई। रविवार को अठूरवाला स्थित धरना स्थल पर ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन मुआवज़े में किसी तरह का अन्याय स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जमीन लोगों की आजीविका से जुड़ी है, इसलिए भुगतान पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि ग्रामीणों की चिंता दूर हो सके। संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनजीत सजवान ने कहा कि कम दर पर भूमि अधिग्रहण ग्रामीणों के भविष्य के साथ समझौता है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण शांतिपूर्ण तरीके से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और सरकार को उनकी आवाज़ सुननी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समिति जमीन का सही मूल्य दिलाने के लिए अंत तक संघर्ष करेगी, चाहे आंदोलन कितना भी लंबा क्यों न हो जाए। धरना प्रदर्शन में बादल सिंह सजवान, खेम सिंह सजवान, आशा देवी, विमला देवी, सुशीला देवी, कमला देवी, विमला देवी आदि उपस्थित रहे I
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

