Friday, September 12, 2025
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयागविकसित भारत की तस्वीर बयां कर रही 11 सालों की उपलब्धि: सौरभ...

विकसित भारत की तस्वीर बयां कर रही 11 सालों की उपलब्धि: सौरभ बहुगुणा

रुद्रप्रयाग। प्रदेश के कैबिनेट एवं जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रुद्रप्रयाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 सालों में हुए ऐतिहासिक कार्यों की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि यह 11 साल विकास के साथ ही विकसित भारत की तस्वीर बंया कर रहे हैं। रुद्रप्रयाग पहुंचे जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कार्यकर्ताओं से संवाद एवं पत्रकार वार्ता में यह बातें कही। उन्होंने केंद्र सरकार के सफल 11 वर्षों की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के सम्मुख रखा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का नेतृत्व ‘विकसित भारत के अमृतकाल की ओर बढ़ रहा है। जहां सेवा, सुशासन और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने हाल में ऑपरेश्न सिंदूर की सफलता के लिए केंद्र सरकार और सेना की प्रशंसा की। कहा कि भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर सटीक हमला करते हुए सम्पूर्ण विश्व को इस ऑपरेशन से अपनी शक्ति को प्रदर्शित किया है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में पूरी तत्परता से जुटी है। उन्होंने भगवान केदारनाथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिसके चलते एक माह में ही रिकॉर्ड साढ़े 9 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से पूर्व कांग्रेस सरकार के समय भारत भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टिकरण के लिए जानी जाती थी किंतु वर्तमान में केंद्र की सरकार भारत विकास, नवाचार और तकनीकी प्रगति के पथ पर अग्रसर है। अब सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को ट्रांसफर हो रहा है। यह परिवर्तन केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है। इस मौके पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चैधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जनपद में विकास को नई रफ्तार दी है। युवाओं और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है। राज्य मंत्री बलबीर घुनियाल ने कहा कि भारत आज ब्रह्मोस, अग्नि, निर्भय जैसी आधुनिक मिसाइलें बना रहा है। भारत सशक्त बनकर आगे बढ़ रहा है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि भारत की विकास दर 6.8 पहुंच चुकी है। 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का एफडीआई और 825 अरब डॉलर का ऐतिहासिक निर्यात यह दर्शाता है कि भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति बन चुका है।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर पंवार, शकुंतला जगवाण, मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्त्वाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments