Wednesday, February 5, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनअखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

देहरादून। अखिल गढ़वाल सभा की नई गठित कार्यकारिणी ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नई कार्यकारिणी ने एक समारोह में शनिवार को रिस्पना पुल स्थित मीनाक्षी वेडिंग प्वाइंट में पद ग्रहण की शपथ ली। गढ़वाल सभा के संरक्षक एसपी ममगाईं ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। नव नियुक्त अध्यक्ष रोशन धस्माना ने सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने संकल्प दोहराया। अखिल गढ़वाल सभा देहरादून की वर्ष 2024-27 की कार्यकारिणी के अध्यक्ष रोशन धस्माना, उपाध्यक्ष निर्मला बिष्ट, महासचिव गजेंद्र भंडारी, सह सचिव संतोष गैरोला, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह असवाल, सांस्कृतिक सचिव पंडित उदय शंकर भट्ट, साहित्यिक सचिव मुनीराम सकलानी, महिला कल्याण सचिव संगीता ढोंडियाल, प्रबंध सचिव विरेंद्र सिंह असवाल, प्रवक्ता अजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बौड़ाई, नत्था सिंह पंवार, डॉ. मानसिंह राणा, दिनेश सकलानी, लक्ष्मी बहुगुणा, द्वारिका बिष्ट, तारेश्वरी भंडारी, मकान सिंह असवाल, दयानंद सेमवाल, संपूर्णानंद चंदोला, शकुंतला मुंडेपी, संजय डिमरी, मुकेश सुंदरियाल, लेखा निरीक्षक(आंतरिक) कमल किशोर काला ने शपथ ली। इस अवसर पर 20 दिन के कनाडा के सांस्कृतिक दौरे से लौटी गायिका संगीता ढौंडियाल ने ह्यून्द का दिन फिर बौड़ी ऐ गिनी..,गीत प्रस्तुत किया। अजय जोशी ने सुरमा सरेला.., गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पद्म श्री बसंती बिष्ट, हरि भंडारी, शक्ति भट्ट, उषा भट्ट, मनोहर लाल जुयाल, देवेंद्र सिंह पंवार, चंद्र प्रकाश गैरोला, ज्योतिष घिल्डियाल, ओपी सकलानी, एसएस कोठियाल, पंचम सिंह बिष्ट, नीता कुकरेती आदि उपस्थित थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments