देहरादून। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को राष्ट्रपति निकेतन के ऐतिहासिक परिसर में परिवहन विभाग की ओर से जन जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर यातायात नियमों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सालावाला के छात्रों ने भावनात्मक नुक्कड़ नाटक के जरिए नियमों की अनदेखी के घातक परिणामों को दर्शाया। साथ ही रोड सेफ्टी क्विज और पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और गुड समैरिटन कानून की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने कहा कि दुर्घटना में घायल की मदद करने वाला व्यक्ति समाज का नायक है, जिसे कानून पूरी सुरक्षा देता है। संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा और राष्ट्रपति निकेतन की प्रबंधक एकता उनियाल ने बच्चों को अनुशासित नागरिक बनने की प्रेरणा दी। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि एक जीवन मूल्य है। आज बच्चों में बोए गए ये संस्कार कल एक सुरक्षित समाज की नींव रखेंगे। विरासत के साथ जागरूकता कार्यक्रम के अंत में बच्चों को राष्ट्रपति निकेतन का भ्रमण कराया गया, जिससे उन्हें राष्ट्रीय धरोहर और पर्यावरण संरक्षण की सीख मिली। इस दौरान एआरटीओ अनिल नेगी, श्वेता रौथाण और प्रवर्तन टीम के सदस्य मौजूद रहे। आरटीओ प्रशासनने बेहतरीन समन्वय के लिए राष्ट्रपति निकेतन प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

