विकासनगर। राज्यपाल गुरमीत सिंह निजी दौरे पर मंगलवार को विकासनगर क्षेत्र पहुंचे। यहां पांवटा साहिब स्थित गुरुद्वारा में उन्होंने मत्था टेका। इसके बाद वह डाकपत्थर पहुंचे और आसन बैराज झील का दौरा किया। कुछ देर रुकने के बाद राज्यपाल देहरादून के लिए रवाना हो गये। राज्यपाल गुरमीत सिंह दोपहर करीब एक बजे अपने परिवार के साथ पांवटा साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। जहां राज्यपाल ने सपरिवार गुरुद्वारा में मत्था टेका। गुरुद्वारा में कुछ देर तक रुकने व प्रसाद लेने के बाद वहां से डाकपत्थर के लिए रवाना हुए।
दोपहर करीब तीन बजे डाकपत्थर स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे। भोजन करने के बाद कुछ देर आराम करने के पश्चात राज्यपाल सपरिवार आसान बैराज के लिए रवाना हुए। आसन बैराज स्थित जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में रुके। वहां सपरिवार झील का नजारा देखने के बाद आसान बैराज से करीब चार साढ़े चार बजे देहरादून के लिए रवाना हुए। इस दौरान राज्यपाल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रहे। निजी पारिवारिक दौरा होने के कारण राज्यपाल मीडिया समेत अन्य लोगों से नहीं मिले।
राज्यपाल ने सपरिवार पांवटा साहिब स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका, देश एवं प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on