देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को ‘रामनवमी’ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा की “मर्यादा पुरुषोत्तम” भगवान श्रीराम का जीवन हमें उनके महान आदर्शों तथा उच्च नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है। रामनवमी का शुभ अवसर हमें परोपकार, त्याग, प्यार, करूणा जैसे उच्चतम नैतिक व सामाजिक मूल्यों और आदर्श समाज की स्थापना के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा की इस पावन दिवस पर हम एक समृद्ध, शांतिपूर्ण और समरसता पूर्ण समाज का निर्माण करने की प्रतिबद्धता करें। राज्यपाल ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

