Monday, July 21, 2025
Homeराज्यउत्तराखंडराज्यपाल ने सुशासन दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

राज्यपाल ने सुशासन दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयन्ती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। राज्यपाल ने कहा कि स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी एक महान व्यक्तित्व के धनी और लोकप्रिय राजनेता रहे हैं। उनका निर्विवाद राजनैतिक जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। राज्यपाल ने भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयन्ती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने भारत माता की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। शिक्षा के क्षेत्र उनका बहुमूल्य योगदान सदैव याद किया जाएगा।

            राज्यपाल ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर मनाये जाने वाले सुशासन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता हेतु सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सुशासन बेहद महत्वपूर्ण है। सुशासन ही किसी देश के विकास की प्रथम सीढ़ी होती है, जिसके माध्यम से देश के विभिन्न अंगों का संचालन विवेकपूर्ण और सुशासित तरीके से होता है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments