देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में सेंट जोसेफ एकेडमी के प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन ने मुलाकात कर क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी प्रभु ईसा मसीह के जन्मोत्सव, क्रिसमस के शुभ अवसर पर उन्हें अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
अपने संदेश में राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि क्रिसमस का यह त्यौहार हमें प्रेम, दया, सेवा और मानवता के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमें इन मूल्यों को एक मार्गदर्शक के रूप में लगातार अपनाने की जरूरत है ताकि हम स्वस्थ, खुशहाल और संपन्न जीवन जी सकें। राज्यपाल ने क्रिसमस के पर्व पर सभी के जीवन में शांति, सौहार्द और खुशहाली की कामना की है।
राज्यपाल ने क्रिसमस पर प्रदेश वासियों को बधाई दी
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

