Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यउत्तराखंडराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की बधाई एवं...

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने सत्य, अहिंसा व प्राणी मात्र के प्रति दया भाव की शिक्षा दी, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के जीवन आदर्शों से हमें सभी जीवों के प्रति संवेदना, प्रेम करुणा का भाव रखते हुए सदाचारी जीवन यापन की शिक्षा मिलती है। भगवान महावीर की जयंती के मौके पर हमें समाज में शांति, समरसता और सद्भावना विकसित करने का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन हमें सत्य, अहिंसा, त्याग, प्रेम एवं आत्मसंयम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर द्वारा दी गई शिक्षा हमारे समाज में नैतिकता और सदाचार का संचार करने वाली है। भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments