Tuesday, March 24, 2026
Homeराजनीतिराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को "लोहड़ी पर्व" की बधाई

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को “लोहड़ी पर्व” की बधाई

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को विशेषतः पंजाबी समुदाय को लोहड़ी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।  लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा की त्यौहार हमारे जीवन में उत्साह एवं उमंग लाते हैं। राज्यपाल ने कहा की देश, राज्य और समाज की तरक्की के लिए हमें तीज-त्यौहारों को मिलजुल कर मनाते हुए उनमें निहित भावना को अपनाते रहना होगा।

वहीं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों को विशेषकर पंजाबी समुदाय को ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। सभी पर्व एवं त्यौहारों को परस्पर सहयोग एवं आपसी सद्भाव से मनाने की हमारी परम्परा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए।

 

 

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments