Monday, April 6, 2026
Homeउत्तराखंडऋषिकेशसात अप्रैल को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा यात्रा

सात अप्रैल को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा यात्रा

ऋषिकेश।  23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। कपाट खुलने पर सर्वप्रथम गाडू घड़ा यात्रा में शामिल तेल से भगवान का अभिषेक होगा। जिसके लिए सात अप्रैल को गाडू घड़ा यात्रा नरेंद्रनगर से शुरू होगी और रात्रि में ऋषिकेश पहुंचेगी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि सात अप्रैल को नरेंद्रनगर राजदरबार से महाराजा मनुजयेंद्र शाह गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन राजमहल में महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह सहित सुहागिन महिलाएं तिलों का तेल पिरो कर तेल कलश डिमरी पंचायत को सौंपेगे। पवित्र तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा सात अप्रैल की देर शाम ऋषिकेश स्थित चेला चेतराम धर्मशाला पहुंचेगी। बुधवार 8 अप्रैल की प्रातः ऋषिकेश में श्रद्धालु गाडू घड़ा तेल कलश के दर्शन करेंगे। दर्शन, पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के पश्चात तेलकलश यात्रा अपराह्न को रात्रि विश्राम के लिए अगले पड़ाव श्री शत्रुघ्न मंदिर मुनिकीरेती को प्रस्थान करेगी। 9 अप्रैल को श्रीनगर गढ़वाल के लिए रवाना होगी। तेल कलश याात्रा 20 अप्रैल को श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ तथा रविग्राम, 21 अप्रैल को पांडुकेश्वर में रात्रि विश्राम रहेगा। तेल कलश 22 अप्रैल की शाम तक श्री बदरीनाथ धाम पहुंच जाएगी। इसके पश्चात गुरुवार 23 अप्रैल को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान के साथ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments