पौड़ी। जिले के गगवाड़स्यूं घाटी स्थित सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर बलोड़ी परिसर में 22 नवंबर से पांच दिवसीय आठवें बैकुंठ चर्तुदशी मेले का आगाज होगा। मेले में शिव ध्वजा, मार्च पास्ट, झांकी, देवडोलियां, विभिन्न स्तर की खेल प्रतियोगिताएं, थड़िया-चौफला, महिला मंगल दलो के बीच कीर्तन-भजन प्रतियागिता होगी। लोक गायक किशन महिपाल, अमित सागर, दिनेश भारती, दीपक कुमार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी विशेष आकषण का केंद्र रहेंगी। मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। समापन पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी शिरकत करेंगी। सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर बलोड़ी परिसर में गगवाड़स्यूं घाटी के 34 गांवों के ग्रामीण सामूहिक प्रयास से मेले का आयोजन करते आ रहे हैं। इस दिनों मंदिर परिसर में मेले के आयोजन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर समिति के सचिव जगत किशोर बड़थ्वाल ने बताया कि 22 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आगाज शिव ध्वजा चढ़ाने के साथ होगा। इस वर्ष ननकोट गांव के ग्रामीण शिव ध्वजा लाएंगे। इसके बाद मार्च पास्ट, झांकी, कलश यात्रा, लोक गायक दिनेश भारती व साथियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होगी। इस दौरान श्री देवलेश्वर महादेव की महता पर रचित चार भजनों के एलबम को भी रिलीज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को सुबह 8 बजे से मंदिर पूजन, विभिन्न गांवों के देवडोलियों स्वागत, महिला मंगल दलों द्वारा कीर्तन-भजन की प्रस्तुतियां एवं विद्यालयी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। 24 नवंबर को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही प्रसिद्ध लोक गायक किशन महिपाल की सांस्कृति प्रस्तुति होगी। बताया 25 नवंबर को खेल प्रतियोगिताएं, मैराथन, लोक गायक अमित सागर व अमित खरे की प्रस्तुतियां होगी। कहा लोक गायक दीपक कुमार रात्रि जागरण में जागर के साथ भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान विहंगम झांकियों की प्रस्तुति भी होगी। बताया 26 नवंबर को सुबह पांच बजे ब्रह्मकुंड में स्नान, हवन, थडिया-चौफला की प्रस्तुति, सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह और भंडारें में प्रसाद वितरण के साथ मेले का समापन होगा।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

