Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनजागेश्वर धाम के लिए 27 वरिष्ठ तीर्थयात्रियों का पहला दल रवाना

जागेश्वर धाम के लिए 27 वरिष्ठ तीर्थयात्रियों का पहला दल रवाना

देहरादून। पं0 दीन दयाल मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के 27 तीर्थयात्रियों का पहला दल सोमवार को जनपद देहरादून से जागेश्वर धाम अल्मोड़ा के लिए रवाना किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सोमवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम, द्रोणागिर होटल से तीर्थयात्रियों के इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीर्थयात्रियों का यह दल पहले दिन सोमवार को भीमताल में प्रवास करेगा। दूसरे दिन जागेश्वर धाम और तीसरे दिन वापस भीमताल में प्रवास करने के बाद 04 दिसंबर,2025 को देहरादून पहुंचेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बुजुर्ग की तीर्थयात्रा की मंगल कामना के साथ दल को रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments