Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनहरिद्वार सिडकुल में हुआ भारत विकास परिषद पश्चिम प्रांत एन सी आर-...

हरिद्वार सिडकुल में हुआ भारत विकास परिषद पश्चिम प्रांत एन सी आर- 1 के प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के चुनाव कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून। दिनांक 05मार्च रविवार को हरिद्वार सिडकुल के गारडेनिया होटल में भारत विकास परिषद पश्चिम प्रांत एन सी आर- 1 के प्रांतीय कार्य कारिणी के पदाधिकारियों के चुनाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन स्थान में भव्य रूप से सजावट व बैठने की उचित व्यवस्था की गई थी। आयोजन में सभी शाखाओं के पदाधिकारियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना से की गई। कार्यक्रम के प्रथम चरण में रानी लक्ष्मीबाई शाखा की महिला संयोजिका शोभा सिंह को विकास मित्र के सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात रानी लक्ष्मीबाई शाखा के पदाधिकारियों को वर्ष 2022-23 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया। अन्य शाखाओं के पदाधिकारियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ की गई, कार्यवाही से पूर्व केंद्र से नियुक्त चुनाव अधिकारी ने सभी को चुनाव के नियमों की जानकारी दी। सबसे पहले प्रांतीय महिला संयोजिका के लिए सुगंधा जैन को नामित किया गया जो निर्विरोध विजयी रही, प्रांतीय कोषाध्यक्ष के लिए रोहित कोचगवे, प्रांतीय महासचिव के लिए मनिषा सिंघल एवं प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए बृज प्रकाश गुप्ता निर्विरोध विजयी घोषित किये गए। आयोजन के अतिविशिष्ट अतिथि चिन्मयानन्द महाराज ऋषिकेश ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के तीसरे चरण में होली मिलन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें रानी Absolutely शाखा की अध्यक्ष कुसुम सकलानी, कोषाध्यक्ष वीनिता कुलसारी, महिला संयोजिका शोभा सिंह, विष्णु राणा, आशा गुरुंग, हेमा जोशी, बीना रतूड़ी, डा. कृष्णा उपाध्याय ने प्रथम प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, सभी कलाकारों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में भोजन के पश्चात कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments