Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनदून से प्रयागराज के लिए रवाना हुई मातृशक्ति दुर्गावाहिनी

दून से प्रयागराज के लिए रवाना हुई मातृशक्ति दुर्गावाहिनी

देहरादून। विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी का चालीस सदस्यीय एक दल शुक्रवार को एक दिवसीय शक्ति समागम के लिए दून रेलवे स्टेशन से प्रयागराज कुंभ-2025 के लिए रवाना हुआ। प्रयागराज में रविवार से भारत को सामर्थ्यवान राष्ट्र बनाने के लिए मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को लेकर व्यापक चर्चा होगी। विहिप के कार्यक्रम संयोजक मनीष कुमार और आशुतोष कुमार ने बताया कि शक्ति समागम का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में अपनी आहूति समर्पित करना, समाज में व्याप्त कुरीतियों छुआछूत, भेदभाव दूर करना, हिन्दू समाज की बहनों को संगठित कर आत्मरक्षा में सक्षम बनाना, हिन्दू समाज के मान बिंदुओं और जीवन मूल्यों का रक्षण करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाओं का अनादिकाल से समाज में बड़े बड़े उदाहरण स्थापित करने का इतिहास रहा है। भारतीय महिलाएं सदैव ऊर्जा से परिपूर्ण, दूरदर्शी, जीवंत रुप से उत्साहित रही हैं। विहिप की विभाग संयोजिका प्रीति शुक्ला ने बताया कि प्रयागराज में यह शक्ति समागम कुंभ शिविर ओल्ड जीटी रोड मुक्ति मार्ग क्रॉसिंग झूंसी मेला क्षेत्र में आयोजित हो रहा है।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments