Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनछठ पर्व को भव्य बनाने की तैयारी को लेकर तैयारी में जुटा...

छठ पर्व को भव्य बनाने की तैयारी को लेकर तैयारी में जुटा जिला-प्रशासन

देहरादून। आस्था के महापर्व छठ को भव्य बनाने की तैयारी को लेकर जिला-प्रशासन की ओर से घाटों की सफाई कराने का आदेश दिया गया है। देहरादून में ऐसा पहली बार होगा, जब तीन स्थलों पर नदियों के किनारे छठ पूजा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि व्रत करने वालों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। कुंभ की तर्ज पर घाटों पर सुविधा प्रबंध करने की तैयारी चल रही। पथ-प्रकाश की व्यवस्था होगी, साथ ही कपड़े बदलने को महिलाओं के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम भी बनाए जा रहे। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि तैयारी को लेकर प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, ऊर्जा निगम व सिंचाई विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दून शहर में पूर्वांचलवासियों के महापर्व छठ पूजन को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन ने इस बार व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू की हुई है। नगर निगम, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारी बांट दी गई है। चंद्रबनी व टपकेश्चर मंदिर में व्यवस्था की जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह जबकि प्रेमनगर पुल के नीचे व्यवस्था के लिए उप-जिलाधिकारी (सदर) हर गिरी को जिम्मेदारी दी हुई है। तीनों आयोजन स्थलों पर मोबाइल शौचालय रखने के साथ ही महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम भी बनाए जा रहे हैं।
दरअसल, दून शहर में पूर्वांचलवासियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसलिए उनकी धार्मिक आस्था व सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने प्रेमनगर में टौंस नदी पर बने पुल के नीचे, टपकेश्वर मंदिर में तमसा नदी घाट व चंद्रबनी सेवलाकलां मंदिर के प्रांगण में अस्थायी घाट बनाकर भव्य तैयारी का निर्णय लिया है। नदियों के दोनों किनारों पर छठ पर्व का आयोजन किया जाएगा। किनारों पर जहां भी छठ के लिए समतल किनारे उपलब्ध होंगे, जिला प्रशासन की ओर से व्रतधरियों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
जिलाधिकारी बंसल ने बताया कि चंद्रबनी, प्रेमनगर व टपकेश्वर मंदिर में घाट की सफाई के लिए नगर निगम, प्रकाश-व्यवस्था को लेकर ऊर्जा निगम और चेंजिंग रूम बनाने के लिए सिंचाई विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर निगम को आयोजन स्थलों पर पर्याप्त मोबाइल टायलेट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी दी गई। घाटों के सुंदरीकरण की व्यवस्था पर्यटन विभाग व सिंचाई विभाग को दी गई है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार को सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध करने को कहा गया है। देहरादून शहर में कुल 22 छठ घाट हैं, जिनमें टपकेश्वर, चंद्रबनी, रायपुर, केशरवाला, गुल्लरघाटी, सेलाकुई, हरवंशवाला, रायपुर, मालदेवता, पुलिया नंबर-छह, प्रेमनगर, पथरीबाग, ब्रह्मपुरी, नत्थनपुरा, चंद्रबनी, भंडारी बाग, सिंगल मंडी मुख्य हैं। इस वर्ष छठ पूजन 25 से अक्टूबर तक होगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments