Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमोक्षधाम बनवाने की मांग को पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवालिक जीवन रावत के...

मोक्षधाम बनवाने की मांग को पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवालिक जीवन रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने की विधायक सहदेव पुंडीर से मुलाकात

देहरादून। बड़ोंवाला क्षेत्र के आसन नदी के किनारे लोगों को हर शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि आज तक वहां पर श्मशान घाट नहीं बना है श्मशान घाट या मोक्ष धाम को बनाने के लिए कई लोगों ने प्रयत्न किए हैं पर अभी तक इनका कोई भी सफल प्रयास नहीं मिल पाया है।  जिससे क्षेत्र में जब भी किसी की मृत्यु होती है और उनके शव को मुक्ति देने के लिए मोक्ष द्वार पर लाया जाता है तो वहां तक पहुंचने में आए हुए सभी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है पहले तो वहां तक जाने के लिए रास्ता बना हुआ था परंतु बारिश के प्रकोप से वह रास्ता भी टूट चुका है। इसी विषय पर पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवालिक जीवन रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल विधायक सहदेव पुंडीर से मिला और उन्होंने अपनी बात उनके सामने रखी कि क्षेत्र के शमशान घाट को जल्द ही अच्छी तरह से बना दिया जाए व उसका सौंदर्यीकरण किया जाए,जिससे लोगों को किसी शव को ले जाने में परेशानियों का सामना ना करना पड़े।  विधायक सहदेव पुंडीर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि अगले 5 से 6 महीने में इस पर कार्य शुरू हो जाएगा और जल्द ही मोक्षधाम बनकर तैयार हो जाएगा।  परेशानियों को हम भी समझते हैं और उसे पूरा करने के लिए हम तैयार हैं क्यों आखिर इंसान अपने आखिरी पड़ाव का भी सही ढंग से  रखरखाव नही कर सकता है। जिंदगी में हर चीज मिलने के बाद अंतिम सत्य यही हे और आखरी मंजिल भी यही है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष के साथ इस प्रतिनिधिमंडल में मंडल उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सामंत पूर्व मंडल महामंत्री नरेंद्र नेगी, मोहन गुप्ता, सतपाल बुटोला, देवेंद्र नेगी, विजेंदर उनियाल क्षेत्र के बहुत से लोग उपस्थित थे

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments