Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनआर्केडिया ग्रांट बड़ोंवाला के वार्ड न० 93 की पार्षद प्रत्याशी ने निकाली...

आर्केडिया ग्रांट बड़ोंवाला के वार्ड न० 93 की पार्षद प्रत्याशी ने निकाली भव्य रैली

देहरादून (संवाददाता) शिमला रोड स्थित बड़ोंवाला में वार्ड न० 93 की पार्षद किरण ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्र में रैली का आयोजन किया। जिसमें भाजपा के बहुत से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।  रैली बड़ी ही शांतिपूर्वक निकाली गई। जिसने बहुत से महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली गोरखपुर चौक स्थित भाजपा पार्षद कार्यालय से प्रारंभ हुई तथा वार्ड नंबर 93 के क्षेत्र से होती हुई वापस गोरखपुर चौक पहुंची। रैली में कार्यकर्ताओं मे बहुत जोश था।  कार्यकर्ताओं ने रैली में नारे के साथ बोर्ड दहला दिया।  रैली में रेखा नेगी की पूरी टीम लगी हुई थी। रैली में भाजपा के कई पदाधिकारी व बड़े-बड़े नेता सम्मिलित हुए तथा सभी ने किरण की जीत की बात की। प्रत्याशी किरण से पूछने पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से मेरी जीत होनी निश्चित है, अगर मैं जीतती हूं तो क्षेत्र में पूर्ण विकास की लहर दौड़ेगी। रैली में प्रत्याशी किरण के साथ मुख्यत: छोटेलाल, प्रमोद रतूड़ी, रेखा नेगी, सिमरन, मोहन गुप्ता, हरीश कुमार,सागर सिंह, वीरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, संगीता चौधरी, रजनी जोशी, राकेश पवार, सोनू कुमार,अभिनव शर्मा, हरिओम, राजेश कुमार, अमर सिंह, हरीश कोठारी, कमल किशोर, सचिन कुमार, धीरज, राहुल शर्मा, अनुराग, राजेश कुमार, पूजा राजपूत, मंजू देवी, सीता देवी आदि उपस्थित थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments