देहरादून। आज शिवालिक मंडल में भाजपा पदाधिकारियों का अधिवेशन प्रातः 10:00 बजे कुमार वेडिंग प्वाइंट नयागांव में संपन्न हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता शिवालिक ग्रामीण भाजपा मंडल के अध्यक्ष सुनील जी ने किया जबकि इस अधिवेशन में बतौर मुख्य वक्ता और अतिथि के रूप में दयानंद जोशी भाजपा जिला उपाध्यक्ष और मन की बात कार्यक्रम के संयोजक एवं नीरज चौहान भाजपा जिला उपाध्यक्ष और मंडल प्रभारी इसके अलावा भाजपा मंडल के मुख्य कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी गण सभी सात के सात प्रकोष्ठ मोर्चा के मुख्य पदाधिकारी गण एवं कई बूथ प्रभारी पन्ना प्रमुख इस बैठक में सम्मिलित हुए। अपने मुख्य भाषण में दयानंद जोशी जी ने मन की बात के 100वां एपिसोड बहुत ही भव्य तरीके से मनाने का आह्वान किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात जो संपूर्ण राष्ट्र हित में राष्ट्र के सामाजिक और आर्थिक उन्नति देश के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा तैयार करती है उसे आवश्यक रूप से 66 सभी वूथो पर बड़े भव्य और उत्साह के साथ आयोजित करने का संकल्प सभी कार्यकर्ताओं से लेने को कहा।
इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष और मंडल प्रभारी नीरज चौहान जी ने मन की बात को संयोजित करने की कई सामाजिक और राजनीतिक टिप्स प्रदान किए। मन की बात जो भारत ही नहीं विश्व में सुना जाता है यह वर्तमान भारत का विश्व भजन और G20 में भारत के अध्यक्षता और भारत की वर्तमान सामाजिक और आर्थिक प्रगति का द्योतक है इस प्रकार से चौहान जी ने अभिप्रेरणा के साथ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया आईटी प्रभारी विनयचमोली जी ने सरल ऐपऔर नमो ऐप आदि पर विस्तार से चर्चा की इस कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रवि कश्यप द्वारा किया गया सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं बूथ प्रभारियों पन्ना प्रमुख उनको अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट दायित्व प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में भाजपा के शिवालिक मंडल अध्यक्ष सुरेश उनियाल जिन्होंने इस अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे दृढ़ संकल्प के साथ अपने बूथों पर मन की बात का जन सामान्य के बीच सफल प्रसारण करवाएं और जन सहभागिता को उच्च प्राथमिकता प्रदान करें। साथ ही साथ उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने ओर से सहयोग प्रदान करने की बात कही।

