देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने केंद्रीय बजट को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्प पूर्ति वाला बजट बताया। मंगलवार को बयान जारी कर महेंद्र भट्ट ने कहा कि बजट में उत्तराखंड को आपदा में मदद का भरोसा दिया गया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बजट से प्राप्त होने वाली ऊर्जा से डबल इंजन सरकार की गति और राज्य का विकास कई गुना तेजी से होगा। भट्ट ने बजट को समाज के प्रत्येक वर्ग को ताकत देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि बजट में महिला सशक्तिकरण के माध्यम से उनकी भागेदारी बढ़ाने, मुद्रा लोन की लिमिट में वृद्धि से रोजगार बढ़ाने बाले कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भर विकसित भारत का वह दस्तावेज है जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह बजट किसानों, व्यापारियों, सरकारी एवं निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के साथ विशेष रूप से माध्यम वर्ग को नई ताकत देने वाला बजट है ।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

