श्रीनगर। टिहरी गढ़वाल जिले के चौरास क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई। जहां अलकनंदा नदी पर बने जीवीके कंपनी के डैम के चैनल नंबर 04 के गेट के समीप एक किशोरी का शव देखा गया। आपदा जल पुलिस टीम ने डैम से शव का रेस्क्यू किया। जानकारी के मुताबिक, लोगों ने अलकनंदा नदी पर बने जीवीके कंपनी के डैम के चैनल नंबर 04 के गेट पर शव देखा, जिसकी जानकारी चौरास पुलिस चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपदा जल पुलिस टीम (40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार) घटना स्थल के लिए रवाना हुई. काफी मशक्कत के बाद शव को डैम से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच के बाद शव को आगे की कार्रवाई के लिए मोर्चरी, श्रीकोट भेजा गया। उधर पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए प्रचार-प्रसार किया। इसके कुछ ही देर बाद शव की शिनाख्त 14 वर्षीय कुमारी कामाक्षी रावत पुत्री महेंद्र सिंह रावत निवासी ग्राम तेलंगी सुमेरपुर, जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

