Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमंत्री गणेश जोशी के आवास पर गोर्खाली समाज के रंगकर्मी बच्चों ने...

मंत्री गणेश जोशी के आवास पर गोर्खाली समाज के रंगकर्मी बच्चों ने भाईलो उत्सव का आयोजन

देहरादून। दीपावली के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के दून स्थित शासकीय आवास पर गोर्खाली समाज के रंगकर्मी बच्चों ने भाईलो उत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर मंत्री ने रंगकर्मियों को दीवाली की बधाई दी और मिष्ठान भी वितरित किया। विदित हो कि भाईलो पर्व आमतौर पर लक्ष्मी पूजा की रात को महिलाओं एवं लड़कियों द्वारा किया जाता है जबकि देउसी अगली रात को लड़कों एवं पुरुषों द्वारा किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान इसे महिला एवं पुरुषों द्वारा सामूहिक रुप से मनाया जाने लगा है। इन्हें क्रमशः भैलिनी एवं देउसी कहा जाता है। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान एवं भोजन परोसा जाता है और गायकों को पैसे दिये जाते हैं। इस बदले भैईलो टीम सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य का आर्शीवाद देती हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री की पत्नी निर्मला जोशी, भैलो खेलने वाले बच्चों में मोनिका, अनिशा, आस्था, मुस्कान, अक्षत, करन, लोबसन, शशांक, यश, ध्रुव, युवी, वंश एवं काव्या उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments