Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडडोईवालानाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार

डोईवाला। डोईवाला पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 11.08.2023 को थाना डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुडकावाला निवासी महिला द्वारा थाना डोईवाला पर शिकायती प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 10.08.2023 को अभियुक्त गौरव द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा अभियुक्त से सम्पर्क करने पर अभियुक्त द्वारा वादिनी को गाली-गलौच की गयी है । प्रा0पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0 -248/2023 धारा – 376/504 भादवि व 3/4 पोक्सो अधिनियम बनाम गौरव पंजीकृत किया गया।
प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द द्वारा थाना डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गई । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त की तलाश व गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर अभि0गणो की गिरफ्तारी हेतु उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी करते हुए उपयुक्त मुखबिर नियुक्त किये गये ।
गठित टीम द्वारा अपेक्षानुरूप दिनांक 12.08.2023 को अभियुक्त गौरव पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम इंब्राहिमपुर रुड़की जनपद- हरिद्वार उम्र19 वर्ष को भानियावाला फ्लाईओवर से नियमानुसार गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया गया। अभियुक्त को मा0न्या0 पेश किया जा रहा है ।
पुलिस टीम
01-म0उ0नि0 प्रीति सैनी
02-हे0का0 सुधीर सैनी
03- कानि0 नीरज कुमार

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments