Monday, September 15, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमकान बेचने की डील कर हड़प लिए दस लाख

मकान बेचने की डील कर हड़प लिए दस लाख

देहरादून। बसंत विहार थाना क्षेत्र में मकान बेचने के नाम पर एक व्यवसायी के साथ धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मकान बेचने की डील कर आरोपियों ने पीड़ित से दस लाख रुपये हड़प लिए। बसंत विहार थाना पुलिस ने दंपति और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ललित बंसल निवासी हरीपुरम जीएमएस रोड ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि मधु विहार, सांईलोक कॉलोनी के निवासी मदन लाल चौधरी, उनकी पत्नी शोभा चौधरी और पुत्र मोहित चौधरी ने उनके साथ संपत्ति के सौदे में धोखाधड़ी की। ललित बंसल के अनुसार चौधरी परिवार ने 2.35 करोड़ रुपये में अपनी संपत्ति बेचने का प्रस्ताव दिया था। 28 जून 2024 को एक लिखित अनुबंध किया गया। बंसल ने अग्रिम राशि के तौर पर 10 लाख रुपये का चेक दिया। विक्रय पत्र को अंतिम रूप देने की तिथि 28 नवंबर 2024 तय की गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने चौधरी परिवार से रजिस्ट्री कराने का अनुरोध किया तो उन्हें गाली-गलौज और धमकी दी गई। बंसल का दावा है कि चौधरी परिवार ने न केवल संपत्ति बेचने से इनकार कर दिया, बल्कि उनकी अग्रिम राशि भी लौटाने से मना कर दिया। बंसल ने बताया कि दबाव बनाने पर उनसे 25 लाख रुपये और मांगे गए। बसंत विहार थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जा रही है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments