देहरादून संवादाता। देहरादून संवादाता उत्तराखंड ग्रामीण बैंक इंदिरा नगर के प्रबंधक व माजरा में निवास करने वाले तेज प्रताप सिंह वालिया बैंक से अपना कार्यकाल पूर्ण करते हुए सेवानिवृत्त हो गए ,उन्होंने अपने कार्यकाल में बहुत जगह पर अपनी नौकरी को किया । ईमानदारी से कार्य करने वाले तेजप्रताप सिंह वालिया की नौकरी 1986 में लगी सर्वप्रथम उन्होंने प्रधान कार्यालय देहरादून उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में अपने कार्य की शुरुआत की कई वर्ष वहां पर अपने कार्य को करते हुए वह प्रबंधक के रूप में सर्वप्रथम नयागांव पेलियो में जॉइनिंग की तथा वहां पर बैंक के लिए पूरी मेहनत से कार्य करने लगे उन्होंने अपनी ईमानदारी और मेहनत से नयागांव पेलियो के बैंक को करोड़ों रुपए से आगे पहुंचाया उसके बाद प्रबंधक के रूप में दूसरी जोइनिंग उनकी जीएमएस रोड पर हुई यह बैंक काफी मेहनत करने वाला बैंक था तेज प्रताप सिंह वालिया ने इस बैंक में पूरी ईमानदारी व मेहनत के साथ कार्य किया और जीएमएस रोड की इस ब्रांच को सबसे ऊपर पहुंचाया इस कार्य के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया गया था। इसके पश्चात उन्होंने प्रबंधक के रूप में तीसरी जॉइनिंग इंदिरा नगर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में की तथा वहीं पर अपना पूर्ण कार्यकाल किया और वहीं से सेवानिवृत्त हो गए। तेज प्रताप सिंह ने पूरी नौकरी में बड़ी ईमानदारी व मेहनत का परिचय दिया। एक समय ऐसा आया कि तेज प्रताप सिंह को बहुत ही बड़ी दुर्घटना का शिकार होना पड़ा और उन्हें चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था बहुत मुश्किल से उन्होंने वह समय काटा और उनके लिए जीवन दान देने वाले उनके जीजा सतीश वालिया और पुत्र ने उनकी बहुत सेवा की और उनके द्वारा किए गए लोगों की सहायता मदद के कारण लोगों की दुआओं की वजह से आज अपनी नौकरी का पूर्ण कार्यकाल करके सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इंदिरा नगर के प्रबंधक संदीप कुमार व पूरे स्टाफ ने उनके सेवानिवृत्त होने पर उन्हें इज्जत देकर उनका सम्मान करते हुए उनके लिए एक विदाई कार्यक्रम रखा और उन्हें बड़ी ही इज्जत और सम्मान से बैंक से विदा किया वह पल बहुत ही दर्दनाक था सबकी आंखों में आंसू थे और सब उनके कार्यकाल की विदाई दे रहे थे सब ने उनके बारे में अपने अपने विचार व्यक्त किए इस सेवानिवृत्त कार्यक्रम में बैंक के मैनेजर संदीप कुमार प्रबंधक कनिका कंचन कार्यालय सहायक सुजाता व विकास ने पूर्ण योगदान दिया इस सेवानिवृत्त कार्यक्रम में तेज प्रताप सिंह वालिया के परिवार से भी कई लोगों ने आकर उन्हें बधाई दी जिसमें बेटा देवांशु वालिया, हिमांशु वालिया, पुत्रवधू प्रियंका, जीजा जी सतीश वालिया, भांजा अनुज तथा उनका पौत्र रणविजय सिंह वालिया भी उन्हें सेवानिवृत्त पर बधाई देने पहुंचे यह समय बड़ा ही सुखदायक होता है जब कोई अपना कार्यकाल पूरा करके सेवानिवृत्त होकर अपने घर वापस आता हे।
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के प्रबंधक तेज प्रताप सिंह अपने कार्यों को संपन्न करते हुए सेवा सेवानिवृत्ति
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

