विकासनगर। तहसील दिवस पर विकासनगर, त्यूणी और चकराता में 33 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से 27 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि तीन शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया। सबसे ज्यादा 29 शिकायतें विकासनगर में दर्ज कराई गई। महीने के हर पहले मंगलवार को तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को विकासनगर, चकराता, त्यूणी और कालसी में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। विकासनगर में तहसीलदार विवेक राजौरी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 29 शिकायतें आई। जिसमें प्रमाण पत्र, लाइट, सफाई, जमीनों की शिकायतें थी। जिसमें से 23 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसीलदार विवेक राजौरी ने बताया कि तीन शिकायतें दीर्घकालीन होने के कारण संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। वहीं त्यूणी में नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल तीन शिकायतें आई। जो प्रमाण पत्र से जुड़ी हुई थी। जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं चकराता में एक शिकायत आई। जिसका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कालसी में एक भी शिकायत दर्ज नहीं की गई।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

