रुड़की। तपती धूप में भी मतदाताओं में अपनी पसंदीदा सरकार चुनने के हौसले बुलंद रहे। दोपहर के वक्त गर्मी ने लोगों को बुरी तरीके से बेहाल कर दिया, लेकिन लोग अपनी बारी के लिए बेताब नजर आए। गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखा रखा है। सूर्य देव के तल्ख तेवर से रुड़की और आसपास का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में शुक्रवार को दोपहर में मौसम काफी गर्म रहा। लू तो नहीं चली, लेकिन तपिश इतनी रही कि कुछ मिनट में ही लोग पसीना पसीना हो गए। एक तरफ धूप का कहर तो दूसरी तरफ मतदान करने की ललक मतदाताओं में देखने को मिली। रुड़की के विभिन्न केंद्रों में लंबी लाइन लगी रही। जहां पर तपती धूप के नीचे मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कुछ लोग बच्चों के साथ भी मतदान करने के लिए दोपहर में लाइन में खड़े रहे। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र के महापर्व में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए वह करीब पंद्रह मिनट से धूप में खड़े हैं, लेकिन उनके हौसले फिर भी बुलंद और मजबूत हैं। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एक-एक वोट कीमती है। मतदाता बोले यदि बेहद ठंड और बरसात भी होती तो तब भी उनमें अपना मतदान करने के लिए ऐसा ही हौसला रहता।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

