Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यउत्तराखंडस्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल ने 2023 बोर्ड परीक्षा में लहराया फिर परचम।

स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल ने 2023 बोर्ड परीक्षा में लहराया फिर परचम।

विगत वर्षों की भांति इस बार भी स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बड़ोवाला आरकेडिया ग्रांट ने सीबीएसई बोर्ड में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम का परचम लहराया।
इस वर्ष भी हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाओं का परिणाम 100% रहा। इस बार विद्यालय में कक्षा 12 का प्रथम बैच सीबीएसई बोर्ड में परीक्षा देने के लिए बैठा था जिसका परिणाम 100% रहा।

कक्षा 12 में प्रथम स्थान – सिमरन, द्वितीय स्थान – अनुष्का उपाध्याय, तृतीय स्थान – अनिकेत पाल ने प्राप्त किया।
कक्षा 10 में प्रथम स्थान – निखिल सिंह पंवार, द्वितीय स्थान – हिमानी कश्यप, तृतीय स्थान – नेहा रावत ने प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ0 हेमंत उपाध्याय विद्यार्थियों, समस्त स्टाफ एवं अभिभावकों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार एवं अभिभावक दोनों मिलकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण सहायक है। विद्यालय परिवार विगत 20 वर्षो से विद्यार्थियों को देश का अच्छा नागरिक बनने में प्रयासरत है जिससे विद्यार्थी अपने माता-पिता एवं देश का नाम ऊंचा कर सके। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ0 कृष्णा उपाध्याय ने भी सभी को शुभकामनाएं दी।

Rajneesh Dhyani

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments