देहरादून। सुराज सेवा दल ने उत्तराखंड के नौकरशाही की मनमानी का विरोध किया है। दल ने लैंसडाउन चौक पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कावेरी जोशी ने कहा कि सांसद त्रिवेंद्र रावत ने लोकसभा में अवैध खनन का मुद्दा उठाते हुए अवैध खनन पर लगाम लगाने की बात कही, जो कि नौकरशाही को नागवार गुजर रही है। अब लोकतंत्र की आवाज को दबाने के लिए सरकार को ज्ञापन देकर कारवाई का दबाव बना रहे हैं। कहा कि ऐसे अधिकारियों की संपत्ति की सीबीआई जांच होनी चाहिए। कहा कि यदि राजस्व की बात की जाए तो जितना अवैध खनन हुआ है, उसका 25 फीसदी भी राजस्व नहीं वसूला गया और वसूली की नई परंपरा अपनाते हुए बाहर से माफिया को लाकर वसूली की जा रही है। यदि जल्द अवैध खनन पर रोक नहीं लगी तो दल बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर कावेरी जोशी, पूजा नेगी, दीपा, निधि, सरस्वती भट्ट, विजेंद्र, कुणाल बग्गा, हिमांशु, कमल, आरसी पाल, मेहरबान, योगेश, विनीत, शिवम मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

