Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसुधि फाउंडेशन ने किया सभा का आयोजन, फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे...

सुधि फाउंडेशन ने किया सभा का आयोजन, फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी

देहरादून।  16 जनवरी मंगलवार को सुधि फाउंडेशन की एक सभा का आयोजन ग्राम सभा मल्हान, रतनपुर  ब्लाक सहसपुर शिमला बायपास, नयागांव देहरादून, उत्तराखंड में श्रीमती चंद्रकला नेगी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्षा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभा में सर्वप्रथम राष्ट्रीय सचिव श्रीमती मीनाक्षी नेगी एवं श्रीमती चंद्रकला नेगी ने सुधि फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण व अन्य महत्वपूर्ण जनपयोगी किये जा रहे कार्यों की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को दी गई।
सुधि फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी से संतुष्ट होने के बाद सुधि फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर हंसा दत्त भट्ट द्वारा महिलाओं से उनके ग्राम से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। गांव में रोजगार के संसाधनों की कमी के अलावा अन्य कई समस्याओं के संदर्भ में कई जानकारियां गांव की सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती देवेश्वरी देवी, श्रीमती ज्योति व अन्य महिलाओं द्वारा दी गई।
सुधि फाउंडेशन की टीम द्वारा ग्रामीण महिलाओं की बताई गई समस्याओं के समाधान हेतु गांव का एक माइक्रो प्लान तैयार करवाने का सुझाव दिया गया। जिससे क्रमबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान किया जा सके। जिसके लिए श्रीमती देवेश्वरी, श्रीमती ज्योति ने पुर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। सभा में संस्था की उपसचिव श्रीमती रेखा गैरोला एवं श्री संतोष काला, सुधि फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी के साथ-साथ अन्य महिला कार्यकर्तायें उपस्थिति रही।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments