देहरादून। अग्रवाल महासभा मसूरी की ओर से गुरुवार को महाराजा अग्रसेन की जयंती पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अपर मालरोड लंढौर स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पूजा अर्चना और आरती के साथ प्रसाद बांटा गया। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दीं। इस मौके पर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर में लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ दवा बांटी गई। कार्यक्रम में अग्रवाल महासभा ने हाल में पीसीएस अधिकारी बनी काव्या को भी सम्मानित किया। महासभा मसूरी के अध्यक्ष अनुज तायल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज के हर वर्ग को समानता देने की बात कही थी और उसी पर अग्रवाल महासभा आगे बढ़ रही है। इसी आदर्श को समाज में स्थापित करने के लिए अग्रवाल समाज सेवा कार्य को करता आ रहा है। इस मौके पर मुख्य अतिथि मोहन लाल ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए छात्रों को उत्साह बढ़ाया। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, अनुज गुप्ता, धनप्रकाश अग्रवाल, रजत अग्रवाल ने भी विचार रखे। स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ डा. विनिष गुप्ता, डा. अनुमेहा ने तीन सौ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य जांचा और निःशुल्क दवा का वितरण किया। इस मौके पर अग्रवाल महासभा अध्यक्ष अर्चना गोयल, दीपक अग्रवाल, महेश गोयल, युवा अग्रवाल महासभा अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, मनीषी संघल, विनेष संघल, जीके गुप्ता, राजीव अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा समेत अन्य मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

