देहरादून। आज 5 बजे सायं गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड के सैकड़ों गौरव सैनानी, पहाड़ी स्वाभिमान सेना, उत्तराखंड समानता पार्टी, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, उत्तराखंड राष्ट्रीय रिजनल पार्टी ,1 यूं के व कई दलो ने हजारों की संख्या में परेड ग्राउंड से घंटघर तक कैडल मार्च निकाला सभी ने अंकिता के हत्यारों को फांसी की मांग की आज पहाड़ की बेटी अंकिता के हत्याकांड को एक साल पूरा हो चुका है और अभी तक सरकार ने हत्यारों के खिलाफ कोई कड़ी सजा का प्रवधान नहीं निकाला है ये उत्तराखंड सरकार की बहुत बड़ी नाकामी को साबित करती है आज कैडल मार्च में उत्तराखंड सरकार के होश आओ के नारे लगे और सरकार का कड़ा विरोध किया आज सरकार पूरी तरह से फेल है उत्तराखंड में दिन प्रतिदिन अपराध बढ़ता जा रहा बाहर के लोगों को बसाया जा रहा। अंकिता हत्याकांड में सफेद पोश का पर्दाफाश नहीं किया जा रहा नेताओं को बचाने के लिए हत्याकांड के सबूतों को मिटाया गया।आज हजारों लोगों ने नम आंखों से अंकिता की पुण्यतिथि पर कैंडल मार्च किया इस कैंडल मार्च में अंकिता की मां भी इस कैंडल मार्च में शामिल थी गौरव सैनानियों ने भी अंकिता हत्याकांड के विरोध में बढ़-चढ़कर कर नारे लगाए।आज उत्तराखंड का विनाश हो रहा है अपराध की आग में जल रहा है सरकार ने जल्दी संज्ञान नहीं लिया तो आने वाले समय में उत्तराखंड में बहुत बड़ा आंदोलन होगा इसकी जिम्मेदार उत्तराखंड सरकार होगी।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

