देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के केंद्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों को सेवा विस्तार देना बंद किया जाए। कहा कि ऐसे अधिकारी जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, उनके खिलाफ त्वरित जांच की जाए। उन्होंने प्रेस क्लब में सोमवार को प्रेसवार्ता कर सरकार कहा कि यदि भ्रष्ट अधिकारियों का सेवा विस्तार जारी रहता है, तो यूकेडी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल अभियान छेड़ेगा। उन्होंने कहा कि सेवा विस्तार का खेल बंद नहीं किया तो निदेशालय स्तर पर धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों ने ब्यूरोक्रेसी को कमाई का जरिया बनाया हुआ है। इसलिए वह हावी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में राज्य सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि यूकेडी प्रत्याशी सबसे कम खर्चे में वहां चुनाव जीतेंगे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

