देहरादून। प्रकृति के प्रति प्रेम दर्शाने वाले उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के श्री प्रमोद रतूड़ी जी द्वारा 100 से ज्यादा लीची, आम व नीबू फल के पौधा का वितरण किया। और सभी से शपथ ली गई है कि वह पौधों का रोपण सही ढंग से करेंगे व देखभाल करेंगे।
उनके द्वारा बताया गया है कि कार्यकर्ताओं द्वारा यह कार्यक्रम अभी 1 हफ्ते तक चलाया जाएगा। उनके साथ डॉ शक्ति गॉड, श्री भुवन चंद्र धयानी, श्री एसएस रावत, श्री दिनेश ध्यानी, श्री प्रेम सिंह नेगी, बीरेंद्र नेगी ,राकेश पंवार, विजेंद्र रावत, प्रदीप नौटियाल, कांता प्रसाद सुंद्रियाल, तेजेन्द्र रावत, कमल मंमगई, रविंद्र कुमार, बलबीर राणा, बाबूराम व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

