देहरादून। भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल का रविवार को देहरादून कांवली रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। उत्तराखंड राज्य सलाहकार संविदा श्रम बोर्ड का सदस्य नामित किए जाने उन्हें प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। सुमित सिंघल ने कहा कि प्रदेश में सरकार और निजी क्षेत्र में लाखों की संख्या में श्रमिक संविदा व ठेका प्रथा में कार्य कर रहे हैं। लेकिन उनकी समस्या हल नहीं हो पाई। नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन जैसे अनेक मुद्दों पर उन्हें न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों में दस वर्ष से अधिक कार्य कर रहे संविदा श्रमिकों को सरकार ने अब तक नियमित नहीं किया। कोर्ट ने भी संविदा श्रमिकों के पक्ष में निर्णय दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी की संविदा व ठेका प्रथा से कार्य कर रहे लाखों श्रमिकों की समस्याओं और उनकी आवाज को मजबूती से बोर्ड में उठाया जाएगा और श्रमिकों को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कांत शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पदम सिंह धमानदा, वरिष्ठ मार्गदर्शक गोविंद सिंह बिष्ट, प्रदेश सदस्य अर्चना बिष्ट, नगर निगम यूनियन महामंत्री अरविंद पवार, प्रदेश सदस्य विनीत सैनी, जिला संगठन मंत्री सुनील बिष्ट, एमईएस यूनियन से केसर सिंह, राजकुमार आदि मौजूद थे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

