Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरकर्मचारी संगठन मेधावी छात्र-छात्राओं को देगा प्रोत्साहन राशि

कर्मचारी संगठन मेधावी छात्र-छात्राओं को देगा प्रोत्साहन राशि

विकासनगर। खत विशलाड़ जनजाति कर्मचारी संगठन की बैठक पीएम श्री इण्टर कालेज क्वांसी में हुई। बैठक में खत से जुड़े कई बिन्दुओं पर विचार विमर्श कर सर्वसहमति से कई निर्णय लिए गए। समिति के मीडिया प्रभारी एवं पीआईबी देहरादून के मीडिया एंड कम्युनिकेशन अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि पीएम श्री इण्टर कालेज क्वांसी से बोर्ड परिक्षाओं में टॉपर रहने वाले खत विशलाड़ के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह प्रोत्साहन राशि विशेष कार्यक्रम में दी जाएगी। साथ ही छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए हर वर्ष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनमें कॅरियर काउंसलिंग, चिकित्सा शिविर, कर्मचारी सम्मेलन का बड़े स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों सामान्य ज्ञान, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। बैठक के दौरान कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर हुकम सिंह राणा ग्राम खारसी, सचिव व उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ग्राम थणता, अर्जुन दत्त शर्मा ग्राम थणता, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ग्राम जोगियो को नियुक्त किया गया। मीडिया प्रभारी अनिल दत्त शर्मा, लेखा निरीक्षक केशवराम शर्मा, मायाराम शर्मा व मोहनलाल वर्मा को नियुक्त किया गया। जबकि संरक्षक मंडल विरेन्द्र दत्त जोशी ग्राम जोगियो, जवाहर सिंह पंवार ग्राम खारसी, नरेंद्र सिंह चौहान ग्राम जोगियो को शामिल किया गया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments