Tuesday, July 1, 2025
Homeउत्तराखंडऋषिकेशउत्तराखंड में खेलों को दिया जाएगा बढ़ावा : प्रेमचंद अग्रवाल

उत्तराखंड में खेलों को दिया जाएगा बढ़ावा : प्रेमचंद अग्रवाल

ऋषिकेश। राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुवार को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने तीर्थनगरी में राष्ट्रीयस्तर की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को तीर्थनगरी की धरोहर बताया। कहा कि उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए लाई गई उत्तराखंड की नई खेल से खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। गुरुवार को बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने रोलर स्केटिंग से आयुष नेगी, रस्साकशी से मानवी पयाल, फुटबॉल से अर्पिता रतूड़ी, रस्साकशी से सुजल प्रजापति, रग्बी से करण शाही, मार्शल आर्ट से अनुराग कोहली को सम्मानित किया, जबकि कोच दिनेश पैन्यूली, पिंकी पयाल, पूजा गुसाई, रोशन पंत, कुलभूषण द्विवेदी के अलावा पूर्व वॉलीबाल खिलाड़ियों नरेंद्र सिंह चौहान, चंद्रपाल, बलराम को भी सम्मानित किया। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि शारीरिक गतिविधि और खेल के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष खेल दिवस मनाया जाता है। खेल शारीरिक मजबूती और मानसिक स्वास्थ्य को विकसित करने में भी मदद करता है। खेल के प्रति योगदान से मानव शरीर को मजबूती के साथ उसे सक्रिय बनाता है। उत्तराखंड की नई खेल नीति के तहत ऐसी व्यवस्था की गई है जिससे प्रतिभावान गरीब खिलाड़ी को भी आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं पाएगा।
मेजर ध्यानचंद के जीवन के बारे में जाना
रायवाला। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय रायवाला में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को हाकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद को विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों और छात्रों ने याद किया। प्राचार्य रीता इंद्रजीत सिंह ने मेजर ध्यानचंद के जीवन के बारे में बच्चों को बताया। मेजर ध्यानचंद ने अपने जीवनकाल में भारत के लिए हॉकी में 1928, 1932, 1936 में लगातार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने अपने करियर में 400 गोल किए। राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 का थीम शांतिपूर्ण और समाजसेवी समाज के सर्वधान के लिए खेल है। राष्ट्रीय खेल दिवस हमारे दैनिक जीवन में खेल और शारीरिक गतिविधियों के महत्व पर जोर देता है । खेल दिवस हमें चरित्र निर्माण फिटनेस में सुधार और एकता में बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश देता है। इस अवसर पर विद्यालय में फुटबॉल, खो खो बास्केटबॉल गेम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर उपप्राचार्य संतोष कुमार कुशवाहा, विद्यालय के खेल शिक्षक विकास जोशी, मनमोहन सिंह नेगी, जेपी सिंह, आशा नैथानी, डीपी थपलियाल ,शशि डाबरा ,नीलम जैन, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments