Wednesday, February 5, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूननेशनल गेम में खेल स्वयं सेवकों को मिलेगा मानदेय

नेशनल गेम में खेल स्वयं सेवकों को मिलेगा मानदेय

देहरादून। नेशनल गेम में खेल स्वयं सेवकों को मानदेय उपलब्ध कराया जाएगा। नेशनल फेडरेशन स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया के माध्यम से नियुक्त होने वाले स्वयंसेवकों को एक हजार रुपए प्रतिदिन और सामान्य स्वयं सेवकों को 500 रुपए प्रतिदिन मानदेय दिया जाएगा। राष्ट्रीय खेलों में 1200 विशिष्ट खेल स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। नेशनल फेडरेशन स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया के स्तर पर उत्तराखंड को यह स्वयंसेवक उपलब्ध कराए जाएंगे। उत्तराखंड अपने स्तर से भी करीब 2300 सामान्य स्वयंसेवकों को चयनित करने जा रहा है। विशिष्ट खेल स्वयंसेवक इनसे अलग होंगे। सामान्य स्वयं सेवकों के साथ ही इन्हें भी व्यवहार और शिष्टाचार की ट्रेनिंग प्रदान दी जाएगी।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments